BigBoss-13: सिद्धार्थ शुक्ला को निकाला घर से बाहर, Video हुआ वायरल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिग बॉस-13 अपने शुरूआती दौर से काफी चर्चाओं में है। यहां तक की शो को बंद करने की मांग भी उठ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिग बॉस-13 अपने शुरूआती दौर से काफी चर्चाओं में है। यहां तक की शो को बंद करने की मांग भी उठ चुकी है।वहीं, घर में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज की वजह से शो में खींचातान शुरू हो गई है। हाल ही में एक टास्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि घर में बवाल की स्थिति पैदा हो गई और सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया।

https://www.instagram.com/p/B4dF4w2lHvv/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसके जरिए ये चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वीडियो में ये साफ दिखाई दे राह है कि, एक टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त छीना-झपटी होती है।वहीं इसी दौरान सिद्धार्थ शुक्ला कुछ ज्यादा ही फिजिकल फाइट करने लग जाते हैं। ‘बिग बॉस’ ये सब देखकर टास्क खत्म कर देते हैं। इसके बाद सारे कंटेस्टेंट बिग बॉस के सामने बैठते हैं। सिद्धार्थ के गलत बर्ताव के बारे में बात करते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *