देर रात महिला ने प्रेमी को फोन करके बुलाया, पति और देवर ने किया ये….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोहाना के गांव में बुसाना में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्जर की गुत्थी को 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोहाना के गांव में बुसाना में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्जर की गुत्थी को 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि मृतक बृजेंद्र के खुशीराम की पत्नी के साथ अवाैध संबंध थे, जिसके चलते ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है।

murder

आरोपियों ने बताया कि 2 नवंबर की रात को खुशीराम कीपत्नी ने बृजेंद्र को फोन करके अपने घर बुलाया था, जहां महिला के पति खुशीराम और देवर ने बृजेंद्र की लाठी- डंडों से पीट- पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव को छुपाने के लिए शव को कंबल में लपेटकर पराली में फेंक दिया और उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

murder

बताया जा रहा है कि महिला के करीब6 महीने से बृजेंद्र के साथ अवैध संबंध थे, जिसका पता महिला के देवर प्रताप को चल गया था। प्रताप ने अपने भाई खुशीराम के साथ मिलकर बृजेंद्र की हत्या की योजना बनाई। जिसके बाद शनिवार की रात पति के कहने पर महिला ने बृजेंद्र को बुलाया, वो करीब 11 बजकर 45 मिनट पर घर में घुसा, तो सभी ने उस पर लाठी- डेंडे बरसा दिए। आरोपियों ने उसके गुप्तांग में कई बार वार किया, जिससे बृजेंद्र की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *