ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब के भुलर कालोनी की जहां पर उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गुरुदवारा Singh Sabha में कुछ युवको ने पथराव शुरु कर दिया जो श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के सरूप के नजदीक जा गिरे| घटना की जानकारी देते हुए गुरुदवारा साहिब के ग्रंथी ने बताया कि 6 -7 के करीब नौजवान नशे की हालत में आए और उन्होंने श्री गुरुदवारा साहिब पर पत्थर मारने शुरू कर दिए|
जब इस घटना का विरोध गुरद्वारा साहिब के ग्रंथी और पत्नी ने किया तो नशेड़ी युवक उनके साथ भी बदसलूकी करने लगे| घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने तीनों नौजवानों को गिरफ्तार कर लिया |
* नशे में धुत नौजवानों ने गुरुद्वारा में किया पथराव
* विरोध करने पर ग्रंथी के साथ की बदसलूकी
* पुलिस ने तीन नौजवानों को किया गिरफ्तार

