Mumbai: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की मुकेश अंबानी से मुलाकात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मुंबई दौरे पर है | कल सीएम ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ टेलीकॉम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मुंबई दौरे पर है | कल सीएम ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ टेलीकॉम और डाटा नेटवर्क के अलावा कृषि उत्पादकता, फूड प्रोसेसिंग उद्योग, उत्पादन सुविधाओं और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए बातचीत की.. मुख्यमंत्री आज CII की होने वाली ‘इनवेस्ट नॉर्थ’ मीटिंग को संबोधित करेंगें | दरअसल आरआइएल पंजाब पर अपना ध्यान केंद्रित करने में रुचि ले रही है।आरआइएल के चेयरमैन ने कहा कि डाटा एक नई करंसी है और नए विकास मॉडल को डाटा के आसपास केंद्रित करने की जरूरत है। कैप्टन ने संपर्क और ब्रॉडबैंड दोनों के संबंध में टेलीकॉम के बुनियादी ढाचों का स्तर ऊंचा उठाए जाने की पहचान की, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस ‘चौथी औद्योगिक क्राति’ का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक है |

> कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की मुकेश अंबानी से मुलाकात

>? टेलीकॉम, कृषि, खेल और हेल्थ में निवेश करेंगे अंबानी

> पंजाब में रोज़गार पैदा करने के अवसर पैदा करवाएगी RIL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *