Balachaur Palace Firing:
शहीद भगत सिंह नगर ज़िला के बलाचौर के पैलेस में गोली से नौजवान की मौत ,पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बलाचौर पैलिस की शादी में किसी ने लाइसैंसी पिस्टल से गोली चला दी जो युवक को लग गई। मृतक की पहचान तरनजीत सिंह पुत्र नरिंदर सिंह जो सरोआ के रहने वाला है।
ईलाज के दौरान मौत
पुलिस के बताया कि तरनजीच अपने दोस्त की शादी के लिए आया था। युवक को तुंरत अस्पताल ले गए। जहां से उसे रैफर किया गया था लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो व्यक्तियों को नामजद किया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



