Shots fired at actor Tiger Shroff : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, सलमान खान से जुड़े कनेक्शन पर दी धमकी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में एक जानलेवा हमला हुआ। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ…

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में एक जानलेवा हमला हुआ। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में एक जानलेवा हमला हुआ। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई, हालांकि इस दौरान उनकी कार का ड्राइवर घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब अभिनेता एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे।

बाइक सवार तीन हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

टाइगर श्रॉफ अपनी कार से रवाना हो रहे थे, तभी तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा

घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो और ऑडियो सामने आया। इसमें एक शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताते हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली। ऑडियो में शख्स ने धमकी भरे लहजे में कहा कि टाइगर श्रॉफ उनके निशाने पर थे क्योंकि “वह हमारी बात नहीं मान रहे थे” और “सलमान खान के साथ काम कर रहे थे”। उसने खुलेआम चेतावनी दी कि फिल्म इंडस्ट्री में जो भी उनके निर्देशों के बिना या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका यही हश्र होगा।

अन्य खबरें जानें –

 ਨਾ ਲੌਟਰੀ, ਨਾ ਟਿਕਟ! OPPO ਦਾ ਫੋਨ ਖਰੀਦਦਿਆਂ ਹੀ ਬਣ ਗਏ ਲੱਖਪਤੀ, ਮਿਲਿਆ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਇਨਾਮ

न्यूज़ अपडेट्स के लिए LIVING INDIA NEWS 24/7 LIVE के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *