Chandigarh Firing:
चंडीगढ़ शहर में कल शाम पीयू में गोलीयां चलने के बाद आज दिनदिहाड़े फिर गोलियां चली है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सेक्टर नौ में मध्य मार्ग पर हेयर मास्टर सैलून के सामने एक युवक को पांच से छह गोलियां मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठा था। उसी में उसे गोलीयां मार दी गई।
मृतक की पहचान चरणप्रीत नागरा के रूप में हुई है। वह मुल्लांपुर के कुभेरी गांव का रहने वाला था। नागरा इंस्टाग्राम पर भी काफी प्रसिद्ध था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरूआती जानकारी में बताया जा रहा है कि दो बदमाश बाइक पर आए थे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरे आरोपी ने नागरा पर करीब 7-8 राउंड फायरिंग कर दी। हादसे के बाद मृत्क को पीजीआई ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, चरणप्रीत की छाती में गोलियां मारी गई हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab University Firing: पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



