न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : पलवल में दिवाली से पहले जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने पटाखा बिक्री पर रोक के आदेशों के बाद पटाखा व्यापारियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया है| पटाखा व्यापारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को अगर पटाखों की बिक्री बंद करनी ही है तो पहले उत्पादक कंपनियों को बंद किया जाना चाहिए| जिससे कि धीरे-धीरे छोटे व्यापारियों के पास सामान खत्म हो जाए| पटाखा व्यापारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं| हालांकि व्यापारी मिलकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं :-

* SC के पटाखा बैन के फैसले से व्यापारियों में रोष
* ‘पहले पटाखा उत्पादक कंपनियों को बंद किया जाना चाहिए’
* SC के आदेश के बाद व्यापारी पूरी तरह बर्बाद हो गए- व्यापारी
* SC में पुनर्विचार याचिका दायर करने पर विचार कर रहे व्यापारी
