ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर में सेना के कैंप पर फिर से आतंकी हमला हुआ है । इस बार आतंकियों ने शोपियां जिले में सेना के कैंप को अपना निशाना बनाया । जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने शोपियां जिले के पहनू इलाके में स्थित आर्मी कैंप पर गोलीबारी की । स्थानीय लोगों ने भी यहां पर फायरिंग की आवाज सुनी.ययइस हमले के जवाब में सेना के जवानों ने भी फायरिंग की ।
तीन स्थानीय नागरिकों की भी मौत
सेना की ओर से की गई फायरिंग में एक आतंकी मारा गया है । फिलहाल आतंकियों के खिलाफ इलाके में ऑपरेशन जारी है और इलाके में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । मारे गए आतंकी की पहचान हो गई है । वहीं फायरिंग में तीन स्थानीय लोगों की भी मौत हो गई ।


