ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हल्का दाखा से विधायक हरविंदर सिंह फूल्का ने विधानसभा में बिल पेश किया है जिसको वो आने वाले सैशन में भी उठाएंगे। इस बिल में एचएस फूल्का ने मांग की है कि पंजाब विधान सभा कैनेडा के लोगों का और वहां की सरकार का धन्यावाद करें।
क्योकि कैनेडा में रहने वाले भारती मूल के लोगों को घर जैसा माहौल उस देश से ही मिला है। साथ ही उन्होने ये भी मांग की है कि सांसद पंजाब सरकार को आदेश दे कि जब कोई भी कैनेडा का उच्च पदवी अफसर पंजाब में आए तो उसका पूरा मान सम्मान किय़ा जाए। एचएस फूल्का ने पंजाब सरकार को कहा कि उनकी बेसमझ वाले व्यवहार के कारण ही दो बार पंजाब का बड़ा नुकसान हुआ है।
पहला तो ये कि हर साल तकरीबन 80 से 90 हजार तक लोग पंजाब से माइग्रेट करते है। इनमें 40-50 हजार नौजवान विद्यार्थी वीज़ा या पीआर तहत कैनेडा को अपना घर बनाते है। पंजाब सरकार का व्यवहार इनके ऊपर काफी प्रभाव डालता है। अमेरीका ने तो पहले ही बीज़ा नियम बहुत सख्त कर दिए है।
जिस कारण अब हमारे नौजवान अपना उज्जवल भविष्य को बनाने के लिए कैनेडा जा रहे है। एचएस फूल्का का ये भी कहना है कि कैनेडा आज एक सुपर पॉवर है इसलिए पंजाब के बुरे हालातों में कैनेडा ही उनकी मदद कर सकता है। कैनेडा खेती, स्वास्थय, शिक्षा, वातावरण जैसे क्षेत्रों में पंजाब की बहुत मदद कर सकता है पर पंजाब सरकार ने ये मौका अपने हाथों से गवां दिया है।
सरकार की बेसमझी वाले एक और व्यवहार के कारण पंजाब पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। खालिस्तान का मुद्दा जो तकरीबन खत्म हो चुका था पर पंजाब सरकार ने इस व्यवहार के बाद आज हर जगह इस मुद्दे की चर्चा हो रही है। खालिस्तान का मुद्दा पहले इतना चर्चा में नहीं था पर अब ये चर्चा का मुख्य विषय बन चुका है।




