पनामा पेपर लीक मामले में नवाज़ शरीफ को झटका, आजीवन चुनाव नहीं लड़ सकेंगे नवाज़ शरीफ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पनामा पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री पद और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए अयोग्य करार दिए जाने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पनामा पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री पद और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए अयोग्य करार दिए जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अब आजीवन चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे |

NAWAZ SHARIF

आजीवन चुनाव नहीं लड़ सकेंगे नवाज़ शरीफ

शुक्रवार को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया | फैसले के मुताबिक संविधान की धारा 62 (1) (एफ) के तहत अयोग्य करार दिए जाने के बाद कोई भी व्यक्ति आजीवन चुनाव नहीं लड़ सकता है |सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ पर लागाया बैन

जस्टिस उमर अता बंदियाल के फैसला सुनाने के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ गया | शरीफ के अलावा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नेता जहांगीर तरीन के साथ कई नेताओं की राजनीति खत्म होने की कगार पर आ गई है |

supreme-court Pakistan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *