ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के लिए इनाम की घोषणा की | अनिल विज ने ट्वीट कर खिलाडियों के लिए घोषणा की है |
विज ने की इनामों की घोषणा
विज ने अपने ट्वीट में लिखा | गोल्ड मेडल जीतने वालों को 1 करोड़ 5 लाख, सिल्वर मेडल जीतने वालों को 75 लाख और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 50 लाख रुपयों का पुरस्कार मिलेगा |
गोल्ड मेडलिस्ट को मिलेंगे 1.5 करोड़
इसके अलावा विजेता खिलाडी हरियाणा सरकार की क्लास ए जॉब के लिए गोल्ड मेडलिस्ट, क्लास बी के लिए सिल्वर मेडलिस्ट और क्लास सी के लिए ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एनटाइटल होंगे |
सिल्वर को 75 लाख, ब्रॉंज को 50 लाख का पुरस्कार
आपको बता दें | हरियाणा के खिलाड़ियों ने कॉमन वेल्थ खेलों में कुल 22 पदक जीते हैं | जिनमे से 9 गोल्ड, 6 सिल्वर औऱ 7 ब्रॉन्ज मेडल्स पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने कब्जा किया है |
Every Gold Medal winner will get 1.5 cr Silver Medal will get 75 lacs and Bronze Medal winner will get 50 lacs as cash award
— Anil Vij Minister Haryana, India (@anilvijminister) April 15, 2018



