पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिरोमणि अकाली दल ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में धरना दिया | मोहाली में शिरोमणि अकाली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिरोमणि अकाली दल ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में धरना दिया | मोहाली में शिरोमणि अकाली दल के लोकसभा मेंबर प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा के नेतृत्व में अकाली दल ने धरना प्रदर्शन किया | उसके बाद पंजाब सरकार के नाम मोहाली की डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा | इस दौरान चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब में सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल पर वैट और अन्य टैक्स लगाए जा रहे हैं |

 जिससे आम आदमी की जेब पर भारी असर पड़ रहा है और किसानों को भी बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है | साथ ही चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब सरकार अगर वैट और टैक्स कम नहीं कर सकती तो विधानसभा में एक प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजें की पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए | साथ ही अवैध माइनिंग पर चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब में जो गैरकानूनी माइनिंग हो रही है | अफसरों की नेताओं की विधायकों की और मीडिया की पिटाई हो रही है | उसमें सरकार ही कसूरवार है | चंदूमाजरा ने कहा कि सरकार गैरकानूनी रेत खनन माफिया को ताकतवर बना रही है | अकाली नेता ने नशे से हो रही मौत पर सरकार को घेरते हुए कहा कि नशे बेचने वाले भी सरकार में ही हैं |

Watch Video

https://youtu.be/a1rU-1pmpq0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *