ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के बाद अब शिरोमणि अकाली दल ने उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बजा दिया है | कुरुक्षेत्र के पीपली में रैली के बाद अकाली दल अब UP में रैली करने जा रहा है | रैली की रणनीति को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली में एक अहम बैठक की | बैठक की अध्यक्षता सुखबीर बादल ने की | इसके अलावा बैठक में UP अकाली दल के प्रभारी प्रेम सिंह चंदूमाजरा समेत SGPC अध्यक्ष लोंगोवाल, बलविंदर भुन्दर भी मौजूद रहे |
बैठक में फैलसा हुआ कि 21 सितंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक सम्मेलन होगा | इस कॉन्फ्रेंस में अकाली दल के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे | इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल में जोश है ,सब चाहते है कि अकाली दल UP में कमान संभाले | वहीं अकाली दल उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि बैठक के लिए हमने कमर कस ली है।
Watch Video
https://youtu.be/_BdeHaOYu5U
