ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अगर आप भी विदेश जाने की चाहत रखते हैं | तो सावधान हो जाइए, क्योंकि विदेश जाने की चाहत में कहीं आप किसी फर्जीवाड़े का शिकार न हो जाएं | जो डाल दे आपको किसी बड़ी मुश्किल में, दरअसल पंजाबी युवक किसी भी तरह से विदेश जाना चाहते हैं और वहां जाकर खूब पैसा कमाना चाहते हैं | लेकिन विदेश जाने की ये चाहत कई बार नौजवानों की परेशानी का कारण भी बन जाती है | क्योंकि विदेश जाने के चक्कर में युवक फर्जी एजेंटों के चक्कर में फंस जाते हैं और फिर विदेशी धरती पर पहुंच कर उनको जब दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो उन्हें घर की याद आती है |
कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है | दरअसल इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है | वीडियो में युवक अपने आपको सऊदी अरब की जेल में फंसे हुए बता रहे हैं | और इस जेल में वो पिछले 6 महीने से फंसे हुए हैं | अब युवकों ने वहां से वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगाई है | नौजवानों ने सांसद भगवंत मान और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है | इस वीडियो में गुरदासपुर के संतनगर के रहने वाले कमल मनजिंदर सिंह समेत तीन और युवक हैं | जिनमें दो युवक यूपी के हैं | इनमें से एक युवक गुरदासपुर के संतनगर का रहने वाला है |
एक बार फिर ये सवाल उठा दिया है कि आखिर इन फर्जी एंजेटों पर कार्रवाई कब होगी और आखिर कब तक मासूम लोग इन एजेंटों के शिकार बनते रहेंगे | सरकार और प्रशासन क्यों कोई कड़ा कदम नहीं उठा पाता है | वहीं ऐसे में विदेश जाने की चाह रखने वालों को भी ऐसे फर्जी ऐजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है | बहरहाल अब देखना ये भी होगा कि सउदी अरब की जेल में फंसे इन युवकों तक भारत की मदद कब तक पहुंच पाती है |
Watch Video
https://youtu.be/oU_-juygYhw
