ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिमला में अब तंग गलियों में जहां एंबुलेंस 108 नहीं पहुंच पाती | वहां पर भी लोगों को एंबुलेंस की सेवा मिलेगी | नेशनल हेल्थ मिशन ने शिमला में बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू की है | बाइक एम्बुलेंस सेवा शुरू करने वाला हिमाचल उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है | सीएम जयराम ठाकुर ने विधानसभा से बाइक एम्बुलेंस सेवा शुभारम्भ किया है |
सीएम जयराम ठाकुर ने किया शुभारंभ
बाइक एम्बुलेंस शिमला में ट्राइल बेस पर शुरू की गई है | अगर ट्रायल सफल रहा तो प्रदेश के अन्य इलाकों में भी इस ये सेवा शुरु की जाएगी | इससे मरीज के घर पर बाइक पर डॉक्टर और पैरामेडिकल की टीम प्राथमिक उपचार का सामान पहुंचाया जा सकेगा |
फायदेमंद साबित होगी बाइक एंबुलेंस सेवा
ये सेवा दुर्घटना के समय लाभकारी साबित हो सकती है | जब किसी घायल को उपचार की आवश्यकता होगी तो उसे दुर्घटनास्थल पर ही मरहम पट्टी कर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा | सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी तक देश के चार राज्यों में बाइक एम्बुलेंस सेवा शुरू हुई है और उत्तर भारत का हिमाचल ऐसा पहला राज्य बन गया है | जहा बाइक एम्बुलेंस की सुविधा शुरू की गई है |



