#Breaking: बड़े कांग्रेसी लीडर को हुई डेढ साल की सजा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिला अदालत ने सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में शेड अलाटमेंट घोटाले में कांग्रेस नेता और मार्केट कमेटी के पूर्व प्रधान दविंदर सिंह बबला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिला अदालत ने सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में शेड अलाटमेंट घोटाले में कांग्रेस नेता और मार्केट कमेटी के पूर्व प्रधान दविंदर सिंह बबला को दोषी करार करते हुए डेढ साल की सजा सुनाई गई है। बबला को आरोपी करार करते हुए बुडेल जेल भेज दिया गया है।

Devinder Singh Babla  

उसको धारा 420 तहित दोषी करार दिया गया था। बता दें कि सेक्टर 26 स्थित सब्जी मंडी के दुकानदार सूरज कुमार अहूजा ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी कि शेड अलाटमेंट ऑक्शन के दौरान दविंदर सिंह बबला ने नियम तोड़े है। नियमों के अनुसार कुल 59 लोगों को शेड अलाट होने थे पर नकली कागजात के आधार पर मार्केट कमेटी के पूर्व प्रधान दविंदर बबला ने 59 के स्थान पर 69 लोगों को शेड अलाट कर दिए।

Devinder Singh Babla  

जिस कारण दविंदर बबला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद दविंदर बबला फरार हो गया था। पर साल 2009 में दविंदर सिंह बबला ने अपना आत्मसमर्पण कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *