Shimla House Cracks Due to Tunnel:
हिमाचल की राजधानी शिमला के चलौंठी में छह मंजिला मकान में दरारें आने से रात को मकान खाली करवाया. शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे एक मकान में रहने वाले 15 परिवारों को कड़ाके की ठंड के बीच अचानक मकान खाली करना पड़ा. इसके अलावा ढली संजौली बाईपास सड़क (Shimla House Cracks) पर भी दरारें पड़ गई. इससे इसे भी वाहनों की आवाजाही के लिए देर रात ही बंद कर दिया गया.
मकान के नीचे को रहा टनल निर्माण-
मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है. सूचना मिलते ही एडीएम पंकज शर्मा रात 11 बजे मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के अनुसार चलौंठी बाईपास पर बना यह छह मंजिला मकान अनंतराम का है. इसमें मकान मालिक समेत कुल 15 परिवार रह रहे हैं. मकान में रह रहे किराएदारों के अनुसार तीन दिन पहले अचानक मकान की दीवार पर हल्की दरारे पड़नी शुरू हुई. मकान के नीचे फोरलेन की टनल का निर्माण हो रहा है. लोगों ने इसकी शिकायत फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी और जिला प्रशासन को दी. कंपनी के कर्मचारी मौके पर आए और उन्होंने दरारें देखने के बाद दावा किया कि भवन को फिलहाल कोई खतरा नहीं है.
Shimla House Cracks, रात को सड़प पर आया परिवार-
दीवार पर दरारें और बढ़ने के बाद बाद फोरलेन कंपनी के कर्मचारियों और पुलिस ने तुरंत इस मकान को खाली करने को कहा. रात 11:00 बजे तक मकान में रह रहे परिवार अपने बच्चों बुजुर्गों के साथ सड़क पर आ गए. रात को मकान में रह रहे ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं हुई. हालांकि देर रात एडीएम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करवाया. रात 11:30 बजे तक परिवार अपने बच्चों बुजुर्गों के साथ ढली बाईपास सड़क पर बैठे नजर आए.
अन्य मकानों को भी खतरा-
लोगों का गुस्सा पुलिस और प्रशासन पर फूट पड़ा. टनल निर्माण से हो रही कंपन से अब अन्य मकानों को भी खतरा पैदा हो सकता है. फोरलेन से सटे इलाके में बीते साल बरसात के मौसम में भी भूस्खलन और जमीन धंसने के कारण मकानों को खतरा पैदा हो गया था. अब बिना बारिश मकान में दरारें पड़ने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि उनके मकान खतरे में हैं. लोगों ने आरोप लगाया कि काम में लापरवाही को लेकर पुलिस में केस भी दर्ज करवाए है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.



