Amritsar Firing: अमृतसर में लेडीज सैलुन में नकाबपोशों ने की ताबड़तोड़ फाइरिंग, रंगदारी को लेकर आ रहे थे फोन

Amritsar Extortion Firing: अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु क्षेत्र में रंगदारी को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है. गोशाला रोड पर स्थित कशिश लेडीज…

Amritsar Extortion Firing:

अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु क्षेत्र में रंगदारी को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है. गोशाला रोड पर स्थित कशिश लेडीज सैलून को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में पार्लर संचालिका (Amritsar Extortion Firing) कशिश को पैर में गोली लग गई.

काफी दिनों से धमकी भरी कॉल्स से थे परेशान-

घायल महिला के पति बताया कि वह और उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकी भरी कॉल्स से परेशान थे. कॉल करने वाले खुद को अपराधी बताते हुए पैसों की मांग कर रहे थे. शुक्रवार देर रात दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और पार्लर के शटर की ओर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उनकी पत्नी कशिश के पैर में जा लगी.वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.

Amritsar Extortion Firing, रंगदारी से जुड़ा मामला-

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए. घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला रंगदारी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं.

अन्य खबरें जानें-

Firozpur: फिरोजपुर सीआईएस्टाफ के हाथ नशे की बड़ी खेप, 5 किलो से अधिक हैरोइन बरामद, किमत की हैरोइन बरामद, कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *