शिमला: जारी है बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही, आज भी विपक्ष कर सकता है हंगामा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है | तीसरे दिन की कार्यवाही 11 बजे से शुरु हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है | तीसरे दिन की कार्यवाही 11 बजे से शुरु हो गई | वहीं बजट सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्रवाई शुरू होने के कुछ देर बाद ही विपक्ष ने नियम 67 के तहत चर्चा की मांग करनी शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक सदन में हंगामा होता रहा। इस दौरान स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया। जिसे लेकर विपक्ष ने कड़े तेवर दिखाए और सदन में सत्तापक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हिमाचल प्रदेश भूमि सुधार कानून की धारा 118 के सरलीकरण पर कांग्रेस ने सदन में हंगामा किया। कांग्रेस ने की नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग।  इसी के चलते विपक्ष ने वॉकआउट किया। विपक्षी सदस्यों के सदन से जाने के बाद सदन के नेता सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि जो घाव दो-ढाई माह पहले कांग्रेस को मिला है | उससे वे उभर नहीं पाए हैं और सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि नियम 67 के तहत जो विषय चर्चा के लिए लाया | उसका कोई औचित्य ही नहीं है | क्योंकि धारा 118 में कुछ भी नहीं किया गया है और न ही किसी संशोधन की बात है। यदि किया होता तो इस प्रस्ताव की बात समझ में आती | लेकिन जब कुछ हुआ ही नहीं तो कैसा स्थगन प्रस्ताव।

जारी है बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही

पहले दिन हंगामे के बीच विपक्ष का वॉकआउट

सत्तापक्ष के खिलाफ जमकर की थी नारेबाजी

आज भी विपक्ष कर सकता है हंगामा

Watch Video

https://youtu.be/XlQEuf2Pi1A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *