लुधियाना: प्रेमी ने ली फांसी, प्रेमिका ने लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के थाना मोती नगर के तहत आते जीवन नगर के इलाके में परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा शादी के लिए राजी न…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के थाना मोती नगर के तहत आते जीवन नगर के इलाके में परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा शादी के लिए राजी न होने के चलते एक प्रेमी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव लटकता देख कर प्रेमिका ने भी तीसरी मंजिल से छलांग लगा कर अपनी जान देने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान नागमणि पुत्र पवन कुमार निवासी जीवन नगर, लुधियाना के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही थाना मोती नगर की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार वेहड़े के ठेकेदार राधे श्याम ने बताया कि नागमणि पिछले 2 माह से अपने भाई राज कुमार के परिवार के साथ रहने आया था। वह एक फैक्टरी में काम करता था। आज जब उसका भाई और भाभी दवाई लेने बहार गए तो पीछे से उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी भाभी की रिश्तेदारी से आई हुई एक लड़की जिसके साथ नागमणि के प्रेम संबंध थे । काम से लंच करने घर आई तो नागमणि का शव लटकता देख उसने भी तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

नागमणि की प्रेमिका द्वारा तीसरी मंजिल से लगाई गई छलांग की घटना पास में लगे एक सी.सी.टी.वी. कमरे में कैद हो गई। सी.सी.टी.वी. फुटेज में लड़की को अचानक से छत से नीचे गिरता देख पास ही काम कर रहे एक व्यक्ति को कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद वहां लोग इकट्ठे हो गए। जिन्होंने लड़की के बताने पर नागमणि के कमरे में जाकर देखा तो उसका शव लटक रहा था। मोती नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रेमी ने ली फांसी, प्रेमिका ने लगाई छलांग

CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

युवति की हालत गंभीर, अस्पताल में उपचाराधीन

बजरी पर गिरने से बची प्रेमिका

प्रेमी-प्रेमिका दोनों नाबालिगः सूत्र

Watch Video

https://youtu.be/DZ5SS9-Z_Fc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *