ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 26 जनवरी को गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियों को लगातार गैंगस्टर के फेसबुक अकाउंट से धमकी मिल रही है।
हैरान करने वाली बात यह है कि गैंगस्टरों की तरफ से लगातार पुलिस को धमकी मिल रही है पर पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। पंजाब के नामी गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ और उसकी टीम को फेसबुक पर लगातार धमकियां मिल रही है और यह सिलसिला लगातार जारी है।
हाल ही में फेसबुक पर शेरा खुबन ग्रुप के पेज पर पुलिस को एक और धमकी दी है। धमकी में कहा गया है कि आपको जितनी खुशी मनानी है मना लो। आपको बताएंगे कि किस तरह स्टार लगते है (Promotion होती है)
साथ सुक्खा काल्हवां को गद्दार कहा गया है। इस पोस्ट के साथ विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया, शेरा खुबन और दविंदर की भी फोटो पाई हुई है। पुलिस के एनकाउंटर को झुठा कहा जा रहा है। पर पुलिस प्रशासन कुछ भी नहीं कर रही है।



