ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा के गोपाल नगर में दुगल पैलेस के निकट एक फ़ैक्ट्री की इमारत अचानक गिर गई। इमारत के गिर जाने के कारण मलबे में कई लोग दब गए थे।
जिनको सुरक्षित निकाल दिया गया। निकाले गए लोगों में 6 लोग घायल हो गए है जिनकों अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि बिस्कुट का गोदाम बनाने के लिए बिल्डिंग तैयार की जा रही थी जिसमें लगभग 12 लोग अंदर काम कर रहे थे।
सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इमारत गिरने की वजह का पता लगाया जा रहा है।



