ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद में पुलिस के एक ऐसा कारमाना सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यहां शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसे एक से दूसरी माइनर में फेंक दिया। वहीं जींद के एसपी ने इस मामले में कार्रवाई कर तुरंत प्रभाव से पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और एक को बर्खास्त कर दिया है।

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, जींद के खापड़ गांव में सुरेश नाम का युवक के गांव की ही एक माइनर में नहा रहा था। लेकिन इसके बाद उसका कुछ पता न चला। अगले दिनों माइनर के किनारे पर पुलिस को एक शव दिखाई दिया तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। लेकिन काफी पूछताछ के बाद भी शव की कोई शिनाख्त न हो सकी। इसके बाद पुलिस शव को अपने साथ ले गई।
वहीं गांव के कुछ लोगों ने सुरेश के परिजनों को सूचित किया कि, गांव की माइनर में शव मिला है। अगले दिन जब परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे तो पुलिस आनाकानी करने लगी। जब ग्रामीणों और परिजनों का दवाब बढ़ा तो, पुलिस ने सुरेश के शव को दूसरी बड़ी माइनर से बरामद किया। परिजनों का आरोप है कि, पुलिस ने शव को एक माइनर से निकालकर दूसरी में फैंक दिया। जिस पर एसपी ने कार्रवाई की है।

