ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट उपचुनाव की मतगणना जारी है। इस दौरान कांग्रेसी उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया 12वें राउंड के बाद 29000 के पार पहुंच चुके है। शाहकोट मतगणना में तीन बड़ी पार्टियों में से आम आदमी पार्टी पीछे चल रही है।
मतगणना में आप पार्टी की हालत बहुत ही ज्यादा खराब नजर आ रही है। जिस कारण कहा जा सकता है आम पार्टी पर से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाब मे लगातार आप पार्टी का ग्राफ गिरता जा रहा है। एक बार फिर से आप के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई है।

