ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट उपचुनाव के नतीजों की घोषणा हो गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस के उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया शाहकोट के सरदार बन गए है। लाडी शेरोवालिया की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी में जीत का जश्न मना रहे है।
Congratulations to @INCPunjab & Hardev Singh Laddi for the landslide victory in #Shahkot bypoll. https://t.co/CTHpDSCh9U
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) May 31, 2018
वहीं दूसरी तरह कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर लाडी शेरोवालिया को जीत की मुबारकबाद दी है। बता दें कि लाडी शेरोवालिया 38 हजार से भी अधिक वोटो के साथ अपनी जीत दर्ज की है। कांग्रेस समर्थकों में जश्न का माहौल बना हुआ है। वही दूसरी तरफ अकाली उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ अपने ही इलाके में बुरी तरह पिछड़े है।
* कांग्रेसी उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया को मिले 82745 वोट
* लाडी शेरोवालिया ने 38801 वोटो के फर्क से बड़ी जीत की हासिल
* नायब सिंह कोहड़ को मिले 43944 वोट,
* आप पार्टी के रतन सिंह को मिले 1900 वोट
* नोटा को मिले 1268 वोट
