पाकिस्तान पंजाब के CM ने CM कैप्टन को किया Tweet, मामला स्मॉग से निपटने का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान के पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने सीएम अमरिंदर सिंह को धुंध और प्रदूषण से निपटने के लिए एक ‘‘क्षेत्रीय सहयोग समझौते’’…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान के पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने सीएम अमरिंदर सिंह को धुंध और प्रदूषण से निपटने के लिए एक ‘‘क्षेत्रीय सहयोग समझौते’’ के लिए आमंत्रित किया है | जिससे सीमा के दोनों ओर के लोग प्रभावित हैं | शहबाज ने सिंह को लिखे एक पत्र में कहा कि दोनों देशों में पंजाब प्रांत के लोग अक्टूबर और नवम्बर में धुंध की समस्या का सामना करते हैं | इसके साथ ही शहबाज ने अपने इस पत्र में धुंध के कुछ कारणों को भी बताया है | वहीं दूसरी तरफ कैप्टन को अभी तक शहवाज का ये पत्र नहीं मिला है | कैप्टन ने शहवाज के इस पत्र को लेकर उत्सुकता दिखाई है |

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने ट्विटर पर लिखा, ‘हमने पंजाब (पाकिस्तान) में पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है और उम्मीद करते हैं कि कैप्टन अमिंदर सिंह भी इस तरह के कदम उठाएंगे।’ ट्वीट में एक लिंक देते हुए बताया गया है कि वहां स्मॉग से निपटने के लिए क्या प्लान बनाया गया है। ट्वीट में कैप्टन को सुझाव देते हुए लिखा गया है कि पर्यावरण से जुड़े खतरे हमारे लोगों को प्रभावित करते हैं, इसलिए इससे लड़ने के लिए तेजी से काम किया जाना चाहिए।

पाकिस्तान के पंजाब की सरकार ने कैप्टन से की गुजारिश

शहबाज शरीफ ने सीएम अमरिंदर सिंह को किया आमंत्रित

धुंध और प्रदूषण से निपटने के लिए आमंत्रित

पड़ोसी मुल्क ने किया पंजाब के CM को ट्वीट

‘प्रदूषण पर कुछ करो’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *