ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस की ऑन-लाईन मैगज़ीन युवा देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक ट्वीट किया था, जिस कारण यूथ कांग्रेस के इन्चार्ज सूरज होगड़े ने अपने इस ट्वीट पर माफी मांगी है।
जानकारी अनुसार इस ट्वीट के बाद गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और उन्होने कहा कि ये गरीबों के खिलाफ कांग्रेस को दिखा रहा है, क्या राहुल गाधी इसका समर्थन करते है ?
दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ये कांग्रेस की ये सियासती खुदकुशी है। बता दें कि ऑन-लाईन मैगज़ीन युवा देश में नरेंद्र मोदी पर MEME वाले अपमानजनक ट्वीट को अपने होल्डर में पोस्ट किया जिस कारण इसने कांग्रेस को घेरे में लिया हुआ है।


