शाह ने किया राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की संख्या का ऐलान, इतने होंगे ट्रस्टी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा है कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कुल15 ट्रस्टी होंगे, और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा है कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कुल15 ट्रस्टी होंगे, और इनमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट पर ट्वीट करते हुए कहा कि, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाले ऐसे अभूतपूर्व निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनेक अनेक बार बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने ट्रस्ट बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, भारत की आस्था श्रद्धा के प्रतीक श्रीराम के मंदिर के प्रति प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता के लिए मैं उनका कोटि-कोटि अभिनन्दन करता हूं। आज भारत के लिए अत्यंत हर्ष का दिन है।अमित शाह ने कहा कि, श्रीराम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार आज भारत सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से ट्रस्ट बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

ट्रस्ट का नाम श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र होगा

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राम मंदिर बनाने को लेकर बड़ा फैसला लिया, पीएम मोदी ने राम मंदिर बनाने को लेकर ट्रस्ट बनाने को मंजूरी दे दी, पीएम मोदी ने इस ट्रस्ट का नाम श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र’ रखा है। वहीं पीेएम मोदी ने अयोध्या में सरकार द्वारा कब्जाई गई 67 एकड़ जमीन को भी ट्रस्ट को देने की बात कही है।

supreme court

9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था फैसला

9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने वर्षों से चल रहे राम मंदिर पर फैसला सुनाया था, इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भूमि को हिंदू पक्ष को देने का फैसला किया था, जबकि मुस्लिम पक्ष को अयोध्या के बाहरी क्षेत्र में 5 एकड़ जमीन देने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *