ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता का निधन हो गया है। इससे चौटाला परिवार को बड़ा झटका लगा है। स्नेहलता ने रविवार रात 8:25 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज साढ़े तीन बजे दिन में तेजाखेड़ा में किया जाएगा। तिहाड़ जेल में बंद ओमप्रकाश चौटाला और उनके बड़े पुत्र अजय सिंह चौटाला को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल मिल सकती है।
बता दें, स्नेहलता काफी समय से पेट के संक्रमण से पीड़ित थीं। जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्हें शनिवार रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं रविवार सुबह उनकी हालत खराब होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन तबियत में सुधार न होने पर रविवार रात उनका निधन हो गया।

