देशभर में पहली जुलाई से GST लागु होने जा रहा है। GST से SGPC भी प्रभावित होती दिखाई दे रही है। गुड्स और सर्विस टैक्स से SGPC पर सलाना लगभग 10 करोड़ रुपए का अधिक बोझ पड़ेगा । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और GST कौंसल के एडिशनल सेक्रेटरी अरुण गोयल को एक पत्र लिखा गया है। जिस में इस टैक्स से शिरोमणि कमेटी को छूट देने की मांग की गई है। वित्त मंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि SGPC धार्मिक सथलों पर लंगर के लिए बड़ी मात्रा में राशन की खरीद करती है । जिस पर हर साल 75 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। GST लागु होने के बाद यह खर्च 10 करोड़ और बढ़ जायेगा। SGPC ने अपील की है कि वैट की तरह उन्हें GST से भी छूट दी जाये।
SGPC के लिए अच्छा नहीं है GST, सलाना 10 करोड़ रुपये का पड़ेगा बोझ
देशभर में पहली जुलाई से GST लागु होने जा रहा है। GST से SGPC भी प्रभावित होती दिखाई दे रही है। गुड्स और सर्विस टैक्स…
