Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ठंडा होने लगा है. अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 5 डिग्री तक गिर जाएगा. पंजाब में आज भी कोहरे को लेकर अलर्ट जारी है. पंजाब के कई जिलों में आज भी विजिबिलिटी 50 मीटर से कम है.(Punjab-Haryana Weather Update)
चंडीगढ़ लुधियाना हाईवे चंडीगढ़ रोपड़ जालंधर हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ है. जिसके कारण यातायात पर काफी हद तक असर पड़ रहा है क्योंकि घने कोहरे के कारण दृश्यता नहीं दिखने के कारण लोग यात्रा कर रहे हैं.
पंजाब के 14 जिलों में येलो अलर्ट (Punjab weather update)
मौसम केंद्र के मुताबिक, पंजाब (Punjab weather update) के 14 जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला मानसा और संगरूर में कोहरे का असर दिखेगा. यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है.
पंजाब समेत कई राज्यों में हर तरफ ठंड का कोहरा देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने भयंकर पाले का अलर्ट जारी किया है. सुबह से ही घना कोहरा (Punjab weather update) छाया हुआ है, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है.
पंजाब-हरियाणा की हवाएं राजधानी चंडीगढ़ का दम घोंट रही हैं.
हरियाणा (Haryana Weather Update) में कोहरे और स्मॉग का असर सुबह से देखने को मिल रहा हैं. रविवार रात से छाया स्मॉग और कोहरा सुबह तक जारी रहा. हिसार के बरवाला के पास गैबीपुर फ्लाईओवर पर धुंध में पांच वाहन लाइन में भिड़ गए.
वहीं, चंडीगढ़ (Chandigarh weather update) में प्रदूषण रेड जोन में है और अधिकतम AQI 382 दर्ज किया गया है. वहीं पंजाब में लोगों को थोड़ी राहत मिली है. यहां तक कि अमृतसर में भी, जहां हालात ज्यादा खराब हैं, AQI 200 के करीब पहुंच गया है. जबकि लुधियाना और अमृतसर को छोड़कर बाकी सभी शहरों में AQI 200 से नीचे दर्ज किया जा रहा है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



