Amritsar accident news: पंजाब में घने कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है. इसके साथ ही पंजाब में सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं. आज अमृतसर के इस्लामाबाद पुल पर भयानक हादसा हुआ है. गाड़ी ने पीछे से एक्टिवा को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.(Amritsar accident news)
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार एक लड़का और लड़की को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे लड़का और लड़की पुल से नीचे गिर गए. एक्टिवा सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. कार सवार मौके से भाग निकले हैं
पुलिस की जांच जारी है. उन्हें 112 नंबर पर कॉल आई और वे मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि जैन कार और एक्टिवा के बीच टक्कर हो गई है. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा की जा रही जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



