ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल के डाक्टरों ने एक बच्ची के डेंगू के इलाज के 15 दिन का खर्चा 18 लाख रुपए बताया है। फिर भी डाक्टरों की लापरवाही के कारण उस सात साल की बच्ची को बचाया नही जा सका।
मृतक बच्ची के पिता का कहना है कि बच्ची को डेंगू के ईलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में लाया गया था। डाक्टरों का कहना था कि बच्ची की हालत 24 घंटे में ठीक हो जाएगी पर उसकी हालत बिगड़ती ही चली गई। जब उसको दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया जा रहा था तो इसी बीच उसकी मौत हो गई।
बता दें कि बच्ची के परिजनों ने ट्वीटर पर सारी फाइलें शेयर कर अपना दुख प्रगट किया है और डाक्टरों की लापरवाही के कारण इस ट्वीट पर कई ट्वीटर युजर ने अपनी प्रतिक्रिया प्रगट की।
जिस कारण केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सारी फाईल को ईमेल करने के लिए कहा है।



