ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया।खुद को घिरता देख कर आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें तीन आतंकियों को मारे जाने की खबर है। फिलहाल सेना का सर्च ऑप्रेशन अभी जारी है।
हंदवाड़ा मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकी ढेर
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी


