लुधियाना , 22 अगस्त
सीनियर सिटीजन डे के मौके पर लुधियाना में बुजुर्गों की ओर से इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सीनियर सिटीजन ने अपनी खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को इस खास दिन की बधाई दी।
इस मौके पर लुधियाना के DC हिमांशु जैन भी विशेष रूप से पहुंचे और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। DC ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं और उनके अनुभवों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें बुजुर्गों के दिखाए नक्शे-कदम पर चलना चाहिए और उनका सम्मान हमेशा कायम रखना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और माहौल भावुक होने के साथ-साथ उत्साह से भी भरा रहा।
अन्य खबरें जानें –
Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा

