हिसार कोर्ट परिसर की पार्किंग में फायरिंग मामले में आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर , कई राज आने की उम्मीद

हिसार, 22 अगस्त हिसार कोर्ट परिसर की पार्किंग में हुई फायरिंग की वारदात के संबंध में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश…

हिसार

हिसार, 22 अगस्त

हिसार कोर्ट परिसर की पार्किंग में हुई फायरिंग की वारदात के संबंध में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के कारण, घटनाक्रम, फायरिंग में प्रयुक्त हथियार तथा वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। रिमांड के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

लुधियाना में बुजुर्गों ने धूमधाम से मनाया सीनियर सिटीजन डे, DC ने बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *