PALWAL के स्वाभिमानी पत्रकारों ने जिला जन सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (DIPRO) के खिलाफ दिया धरना, वरिष्ठ पत्रकारों का किया था अपमान

पलवल, 13  जुलाई पलवल, जिला प्रशासन को पलवल के जिला जनसंपर्क एवं सूचना अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत देने के 14 दिन बीत जाने के…

पलवल
पलवल, 13  जुलाई

पलवल, जिला प्रशासन को पलवल के जिला जनसंपर्क एवं सूचना अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत देने के 14 दिन बीत जाने के बावजूद कोई संतोषजनक कार्रवाई न होने से नाराज पलवल के पत्रकार आज से लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पत्रकारों का कहना है कि वरिष्ठ पत्रकारों का अपमान करने वाले DIPRO के खिलाफ जब तक कोई सख़्त कार्रवाई नहीं होती है। तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा।

बता दे 30 जून को पलवल के औरंगाबाद गांव में जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान पलवल के सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के द्वारा पत्रकारों के अधिकारों का हनन करते हुए तानाशाह बनकर वरिष्ठ पत्रकारों का अपमान किया था। वरिष्ठ पत्रकारों के मोबाईल कैमरे छीनने और तोड़ने का प्रयास किया गया था। जिसकी तत्काल जिला उपायुक्त तथा एसपी महोदय से शिकायत की थी। अगले दिन दर्जनों पत्रकारों ने मिलकर जिला उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर से मिलकर अपनी व्यथा सुनाते हुए DIPRO बिजेन्दर कुमार के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग की थी।

पत्रकारों का कहना है कि उन्होने एसपी पलवल, होड़ल विधायक हरेंद्र , केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली को ज्ञापन देकर DIPRO के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर तत्काल उसका तबादला करने की मांग की है। लेकिन घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी जब प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया तो आखिरकार आज हम क्रमिक सांकेतिक धरने पर बैठने के लिए मजबूर हुए हैं और जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा हमारा धरना जारी रहेगा।

आज के धरने में कई सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं के प्रमुखो ने हिस्सा लिया और हमारा हौसला बढ़ाने का काम किया है। धरने में फरीदाबाद,पलवल तथा होडल और नूंह के पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि यदि अगले 24 घंटे में DIPRO के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो अगले दिन फिर से धरना जारी रहेगा और जल्द ही आंदोलन बड़ा रूप लेगा। जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन और सरकार होगी।

वही इस बारे में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जाने –

REWARI में ग्रामीण चौकीदारों का प्रदर्शन, साइकिल भत्ता व मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *