ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: थाईलैंड में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट खेलों में गुहला चीका के 5 बच्चों का चयन होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए एथलीट कोच सतनाम सिंह ने बताया कि, थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा एथलीट गेम होने जा रहे हैं जिसमें विश्व भर के देश भाग लेंगे और भारत के लगभग 50 खिलाड़ी इन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसमें से 5 बच्चे गुहला के चयन हुए हैं।
‘बच्चों को खेलने के लिए सुविधाएं नहीं’
सतनाम सिंह ने बताया कि 8 साल बाद उनके मैदान से छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लेने जा रहे है। सतनाम सिंह ने बताया कि, यह वह छात्र है जिन्हें खेल के मैदान में मूलभूत सुविधाएं भी प्राप्त नहीं है। बच्चों ने अपनी मेहनत के बल और लगन पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। सतनाम सिंह ने कहा कि मैदान में सिंथेटिक ट्रैक की आवश्यकता है जिस वाले कई बार अधिकारियों और राजनेताओं को अवगत करवा दिया है। लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
खेल मंत्री ने भी दिया आश्वासन
जब खेल जगत से हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह बने हैं तो संदीप सिंह से ही उन्हें उम्मीद है कि वह बच्चों की आवश्यकता और प्रतिभा को देखते हुए गुहला चीका में स्टेडियम की व्यवस्था करवाएंगे और बच्चों को खेल के मैदान में जिन मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है उन्हें उपलब्ध कराएंगे। जब इस बारे चयन हुए छात्रों से बात की गई तो उन्होंने इसका श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया।
