Rewari में दिवाली पर सुरक्षा सख्त, 1000 CCTV से होगी निगरानी, बाजारों में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

रेवाड़ी, 3 नवंबर हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में शामिल दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार से करीब 15 दिन पहले…

रेवाड़ी

रेवाड़ी, 3 नवंबर

हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में शामिल दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार से करीब 15 दिन पहले ही शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की चहल-पहल शुरू हो जाती है। ऐसे में शहरवासियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

प्रमुख बाजारों में पुलिस का दौरा

SP हेमेंद्र मीणा के निर्देश पर पुलिस टीम शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचीं। पुलिस ने बाजारों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पुलिस ने दुकानदारों व आमजन को भरोसा दिलाया कि दीपावली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

पिंक राइडर और सिविल पुलिस रहेगी तैनात

ASP दीपिका अग्रवाल ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख स्थानों और पुलिस नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व त्योहार की खुशियों में खलल न डाल सके। बाजारों में पिंक राइडर के साथ-साथ सिविल वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा करीब एक हजार CCTV कैमरों के माध्यम से शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस रहेगी चप्पे-चप्पे पर तैनात

पुलिस अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की कि वे बिना किसी डर के बाजारों में खरीदारी करें और परिवार के साथ दीपावली का पर्व खुशी से मनाएं। रेवाड़ी पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी लोग सुरक्षित वातावरण में त्योहार का आनंद ले सकें।

अन्य खबरें जानें-

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 286वां दिन: पंजाब पुलिस ने 473 ठिकानों पर की छापेमारी, 181 काबू

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *