Shimla रामपुर उपचुनाव से पहले बड़ा झटका, कौल नेगी का SC प्रमाण पत्र रद्द, दरैक ने दी FIR की चेतावनी

शिमला, 23 नवंबर विधायक नंद लाल के निधन के बाद शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। रामपुर से…

शिमला

शिमला, 23 नवंबर

विधायक नंद लाल के निधन के बाद शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। रामपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे कौल सिंह नेगी का अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र रद्द हो गया है। पूर्व भाजपा नेता व सेवानिवृत्त IAS अधिकारी प्रेम सिंह दरैक द्वारा दायर की गई अपील पर सुनवाई करते हुए SDM सिविल रामपुर ने यह बड़ा फैसला सुनाया है जिससे कौल नेगी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

SC प्रमाण पत्र SDM ने किया रद्द

पूर्व IAS अधिकारी प्रेम सिंह दरैक ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि SDM रामपुर द्वारा पारित आदेश में कहा गया है कि तहसीलदार रामपुर द्वारा 29.10.2022 को जारी किया गया आदेश रद्द किया जाता है। साथ ही 16.08.2022 को जारी SC प्रमाण पत्र को भी रद्द कर दिया गया है।आदेश के अनुसार यह प्रमाण पत्र बिना क्षेत्राधिकार वाले अधिकारी द्वारा और बिना उचित सत्यापन जारी किया गया था। SDM ने तहसीलदार रामपुर को निर्देश दिए हैं कि इस रद्दीकरण को राजस्व रिकॉर्ड और ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज किया जाए।

दरैक बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे FIR

आदेश में यह भी कहा गया है कि कौल नेगी जिला किन्नौर के सक्षम अधिकारी के पास दोबारा SC-ST प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रेम सिंह दरैक ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर कौल सिंह नेगी द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के मामले की पुलिस में भी शिकायत दर्ज करेंगे। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर इस मामले में कौल नेगी को पूरा संरक्षण देने के आरोप लगाए और इसे अनुसूचित जाति के अधिकारों का हनन बताया।

अन्य खबरें जानें –

मालगाड़ी पर रील का शौक पड़ा युवक को भारी, हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आया छात्र, मौके पर मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *