Jammu-Kashmir news: जम्मू-कश्मीर से एक बार फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, कुपवाड़ा जिले के राजवाड़ा वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की है.(Security forces killed terrorist in Kupwara, Jammu and Kashmir news in hindi)
मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है. ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
सुरक्षा बलों ने एक एके-47 राइफल और अन्य हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है. सेना और सुरक्षा एजेंसियां अन्य संभावित आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



