Protest against Waqf Bill at Jantar Mantar: वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ आज यानी 17 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं. विभिन्न मुस्लिम संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कई विपक्षी सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है.(Protest against Waqf Bill at Jantar Mantar news in hindi)
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मंगलवार को ही इसकी जानकारी दे दी थी। बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा था कि इस विरोध प्रदर्शन के लिए तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और जनता दल (यूनाइटेड) जैसे भाजपा सहयोगियों को आमंत्रित नहीं किया गया है.
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के सहयोगी भी उसकी सांप्रदायिक राजनीति का समर्थन कर रहे हैं. पर्सनल लॉ बोर्ड ने पहले 13 मार्च को विरोध प्रदर्शन करने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन उस दिन संसद की संभावित छुट्टी के कारण कई सांसदों ने इसमें शामिल होने में असमर्थता जताई, जिसके बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया.
इलियास ने कहा कि बोर्ड के प्रतिनिधियों ने जनवरी और फरवरी में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जेडी(यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और उनका समर्थन मांगा था, लेकिन ये दोनों पार्टियां फिलहाल इस मुद्दे पर सरकार के साथ नजर आ रही हैं.
उनके अनुसार करीब पांच करोड़ मुसलमानों ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को ईमेल के जरिये अपनी राय दी, लेकिन सब कुछ नजरअंदाज कर दिया गया. उन्होंने दोहराया कि यदि यह विधेयक पारित हुआ तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा. माना जा रहा है कि सरकार इस विधेयक को चालू सत्र (बजट सत्र के दूसरे चरण) में संसद में पेश कर सकती है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



