ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू से धारा 144 हटा दी गई है। जम्मू में कल से सभी स्कूल और कॉलेज खुल जाएंगे। ये आदेश जम्मू जिले की डिप्टी मजिस्ट्रेट सुषमा चौहान ने दिए हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद धारा 144 लगाई गई थी, ताकि जिले में किसी प्रकार की विवादित या संदिग्ध परिस्थितियां न बनें।

