Punjab Schools Timings: पंजाब में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय बदल दिया है. पंजाब में सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय एक नवंबर से बदल दिया गया है. (Punjab Schools Timings)
स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होंगे और दोपहर 3 बजे समाप्त होंगे. इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं. पूरे पंजाब में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं. जिन पर उपरोक्त आदेश लागू होंगे.
पंजाब में एक सत्र में स्कूल का समय तीन बार बदलता है. स्कूल का समय 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है. जबकि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से 2.50 बजे तक है.
1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक है.



