Abhinav Arora received death threats: सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग(Lawrence Bishnoi gang) से जान से मारने की धमकी मिली है. अभिनव अरोड़ा की मां ने कहा कि अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है.
अभिनव की मां ने किया दावा
अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति अरोड़ा ने बात करते हुए कहा कि भक्ति के अलावा अभिनव ने ऐसा कुछ नहीं किया है, जिससे उन्हें इतना दुख झेलना पड़े. उन्होंने कहा, ”हम सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, हमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से फोन आया, जिसमें अभिनव को जान से मारने की धमकी दी गई. कल रात भी हमें उसी नंबर से फोन आया कि हम अभिनव को मार देंगे.
इस विवाद के बाद अभिनव काफी सुर्खियों में
मिली जानकारी के मुताबिक अभिनव अरोड़ा की उम्र महज 10 साल है. वह एक आध्यात्मिक वक्ता भी हैं और यूट्यूब पर उनके कई वीडियो हैं. बड़े-बड़े लोग अभिनव को खूब फॉलो करते हैं और उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराते हैं.
हाल ही में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें संत रामभद्राचार्य अभिनव अरोड़ा को मंच से नीचे उतार देते हैं. रामभद्राचार्य ने अपने एक वीडियो में अभिनव अरोड़ा को ‘बेवकूफ बच्चा’ भी कहा था. इस वजह से अभिनव अरोड़ा भी ट्रोलर्स के निशाने पर हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



