Punjab Schools Timing: पंजाब में बदला स्कूलों का समय, 1 अक्टूबर से इस समय खुलेंगे स्कूल

Punjab Schools Timing: पंजाब में मंगलवार 1 अक्टूबर से स्कूलों का समय बदल जाएगा. सभी प्राथमिक विद्यालय सुबह 8.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 2.30…

Punjab Schools Timing: पंजाब में मंगलवार 1 अक्टूबर से स्कूलों का समय बदल जाएगा. सभी प्राथमिक विद्यालय सुबह 8.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 2.30 बजे छुट्टी होगी. इसी प्रकार, सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 2.50 बजे छुट्टी कर दी जाएगी. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है.(Punjab Schools Timing) 

1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सभी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और सभी मिडिल/हाई/सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक है.

1 अक्टूबर से स्कूल का समय
1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सभी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और सभी मिडिल/हाई/सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहेगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live  https://youtube.com/live/92EIYf5N1ds  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *