Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ से आज (सोमवार) मानसून विदा हो जाएगा। आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. किसी भी क्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़ गया है.(Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विभाग (Punjab weather update) के मुताबिक इस बार मानसून सीजन के दौरान पंजाब में कम बारिश दर्ज की गई है. इस सीजन में राज्य में 438 मिमी बारिश हुई है लेकिन इस बार 314.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे के दौरान किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है. इसी तरह चंडीगढ़ में मानसून सीजन में 776.2 मिमी बारिश हुई है. जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम है.
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा (Haryana Weather update) में अब तक बारिश का कोटा पूरा हो गया है. कुल मिलाकर अब तक 424.6 एमएम बारिश के मुकाबले 406.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है. जो सामान्य से महज 4 फीसदी कम है. यानी बारिश का कोटा करीब-करीब पूरा हो चुका है. वहीं, हरियाणा के 10 जिलों में 38 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live https://youtube.com/live/92EIYf5N1ds

