स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षाएं शुरू, जमीन पर बैठ कर देनी पड़ रही है परीक्षा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई है | एक तरफ डिपार्टमेंट ने नकल रोकने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई है | एक तरफ डिपार्टमेंट ने नकल रोकने के लिए प्रदेश के सैकड़ों स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं | वहीं दूसरी तरफ अधूरे प्रबंधों के चलते स्टूडेंट्स बेहद परेशान हैं। खन्ना में एक परीक्षा केंद्र ऐसा है |

जहां पर कुल 220 डेस्क बैठने के लिए हैं। लेकिन इस परीक्षा केंद्र पर पेपर देने वालों की संख्या 375 है। इस वजह से करीब डेढ़ सौ परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर पेपर देना पड़ा | स्कूल के प्रिंसीपल राकेश कुमार ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है। इस विषय पर अगस्त 2017 में ही बोर्ड को लेटर भेजा गया था।

Watch Video

https://youtu.be/P6d-l3cViTw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *