ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देशभर में जहां होली के त्यौहार को लेकर लोगों में उत्साह है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी | पीएम मोदी ने होली के अवसर पर ट्वीट कर कहा कि होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं |
होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।
Wishing everyone a Happy Holi!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2018
होली पर राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी बधाई
होली के पावन पर्व पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी | उन्होने ट्वीट कर कहा कि होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं | रंगों का यह त्यौहार हमारे समाज में आपसी सौहार्द का जश्न है । मेरी कामना है कि हर एक के जीवन में यह पर्व शांति, सुख और समृद्धि लाए |
होली के पावन अवसर पर सभी देश-वासियों को बधाई और शुभकामनाएं! रंगों का यह त्यौहार हमारे समाज में आपसी सौहार्द का जश्न है। मेरी कामना है कि हर एक के जीवन में यह पर्व शांति, सुख और समृद्धि लाए – राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 2, 2018
